A Photo Story by Sneha Kohli
इस संडे (05/07/2026) को जवाहर लाल नेहरू (JLN) स्टेडियम, नई दिल्ली में एक नया जोश देखने को मिला! श्री सत्य साई रन & राइड के इस मैराथन इवेंट में पूरे रीजन से लोग एक साथ आए, जहाँ सबका मेन गोल ‘फिट इंडिया’ मिशन को चैंपियन करना था।

स्टार्टिंग लाइन पर अलग-अलग एज ग्रुप्स के पार्टिसिपेंट्स मौजूद थे। सभी लोग अपनी फिजिकल बाउंड्रीज़ को पुश करने के लिए पूरी तरह रेडी थे, जहाँ उन्होंने 10 किमी साइक्लिंग कोर्स को नेविगेट किया।

ट्रैक्स पर 3 किमी, 5 किमी, 10 किमी रनिंग। के लिए हर एज ग्रुप के लोगों ने हिस्सा लिया। और दिखाया कि एज इज़ जस्ट अ नंबर।
फिजिकल फिटनेस के साथ-साथ मेंटल एजिलिटी का भी पूरा कॉम्बो था! रनिंग और साइक्लिंग के अलावा, लोग यहाँ चेस, टेबल टेनिस, फुटबॉल, कैरम, वॉलीबॉल, और क्रिकेट जैसे ढेरों एक्टिविटीज़ को एंजॉय कर रहे थे।

ऑर्गनाइजर्स ने सभी पार्टिसिपेंट्स को टीशर्ट और बिब नंबर भी प्रोवाइड कराया था।

समाचार की हालिया रिपोर्ट में ‘यंगेस्ट साइक्लिस्ट ऑफ इंडिया’ के रूप में सुर्खियाँ बटोरने के बाद, ये बालक अपनी बैलेंस बाइक के साथ पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ता हुआ नज़र आया।

And finally, crossing the finish line!

सभी फिनिशर्स के हार्ड वर्क और उनकी ‘WIN’ को अप्रिशिएट करने के लिए उन्हें मेडल्स और ई-सर्टिफिकेट्स से सम्मानित किया गया। यह सिर्फ एक इवेंट नहीं, बल्कि वेलनेस और टुगेदरनेस का एक बड़ा अचीवमेंट था।
