Love is a Part of Life is a show that explores how love exists in every relationship—not just in romance, but also in the bond between friends, the care of a sister, the guidance of a father/mother, or the quiet support of a companion. It delves into how love, in its many forms, shapes our identities, influences our choices, and defines the relationships we hold close. The show reflects on the joys, complexities, and questions that come with giving and receiving love in today’s world.
Episode Producer Naina, a 17-year-old from Tajpur Pahadi, shares her thoughts on what friendship means to her. Through her story, she explores trust, support, and the unspoken bond that makes friendships special.
Episode 43: Friendship
In this episode, she reflects on how friends become chosen family—offering support, understanding, and a safe space to be oneself, especially during moments of doubt or difficulty.
Love is a Part of Life is one of 6 shows produced as part of the Free/Dem Community Podcasts, the online avatar of the Free/dem WhatsApp Radio run by community members of Tajpur Pahari and other urban slums in and around Delhi. The shows are built around ideas of gender equity, love, freedom of expression, human rights and justice. Through the podcasts, community members discuss as well as share their lived realities. They are produced under Ideosync’s FREE/DEM initiative, which provides marginalized communities – especially women and migrants – a platform to amplify their narratives and stories using audio and video.
Love is a Part of Life एक ऐसा शो है जो यह दिखाता है कि प्यार हर रिश्ते में होता है — सिर्फ़ रोमांस में नहीं, बल्कि दोस्तों की दोस्ती में, बहन की परवाह में, माँ-बाप की समझदारी में और किसी साथी की चुपचाप दी जाने वाली मदद में भी। यह शो यह समझने की कोशिश करता है कि प्यार के ये अलग-अलग रूप हमारी पहचान, हमारे फैसलों और हमारे रिश्तों को कैसे आकार देते हैं। यह आज की दुनिया में प्यार देने और पाने से जुड़े सुख, उलझनों और सवालों पर बात करता है।
एपिसोड प्रोड्यूसर नैना, जो 17 साल की हैं और ताजपुर पहाड़ी से हैं, इस एपिसोड में अपनी दोस्ती को लेकर सोच साझा करती हैं। अपनी कहानी में वो बताती हैं कि कैसे भरोसा, साथ और एक अनकहा रिश्ता दोस्ती को खास बनाते हैं।
एपिसोड 43: दोस्ती
इस एपिसोड में नैना बताती हैं कि दोस्त कैसे हमारे चुने हुए परिवार बन जाते हैं — जो मुश्किल वक्त में हमारा साथ देते हैं, हमें समझते हैं और खुद को बिना डर के ज़ाहिर करने की जगह देते हैं।
Love is a Part of Life फ्री/डेम कम्युनिटी पॉडकास्ट के हिस्से के रूप में निर्मित 6 शो में से एक है, जो दिल्ली के शहरी हाशिए से महिलाओं और लड़कियों द्वारा चलाए जा रहे फ्री/डेम व्हाट्सएप रेडियो का ऑनलाइन अवतार है। शो लैंगिक समानता, प्रेम, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, मानवाधिकार और न्याय के विचारों के आसपास बनाए गए हैं। पॉडकास्ट के माध्यम से समुदाय के सदस्य अपनी जीवित वास्तविकताओं पर चर्चा करते हैं और साझा करते हैं। फ्री /डेम कम्युनिटी पॉडकास्ट का निर्माण इडियोसिंक की फ्री/डेम पहल के तहत किया जाता है, जो हाशिए पर रहने वाले समुदायों- विशेष रूप से महिलाओं और प्रवासियों – को ऑडियो और वीडियो का उपयोग करके अपनी कथाओं और कहानियों को बढ़ाने के लिए एक मंच प्रदान करता है।