Zyada Bolne Wali Aurtein (Women Who Talk Too Much) is a show about women and by women. It showcases their desires and dreams, questioning the limits imposed on them by society – and explores what gender equality and freedom means to them. Producer Shabrana is a 30-year-old homemaker who resides in Sangam Vihar challenges the stereotypes and societal expectations often imposed on widows.
Episode 44: Breaking Widow Stereotypes
Shabrana has seen how widows are often treated with pity, isolation, or judged unfairly — as if their identity begins and ends with the loss of their husband. Through this audio production, she brings attention to their struggles, questions the outdated beliefs, and highlights the strength and individuality of widows. Her story is not just about breaking silence — it’s about starting a much-needed conversation.
Zyada Bolne Wali Aurtein is one of 7 shows produced as part of the Free/Dem Community Podcasts, the online avatar of the Free/dem WhatsApp Radio run by community members of Tajpur Pahari and other urban slums in and around Delhi. The shows are built around ideas of gender equity, love, freedom of expression, human rights and justice. Through the podcasts community members discuss as well as share their lived realities. They are produced under Ideosync’s FREE/DEM initiative, which provides marginalized communities – especially women and migrants – a platform to amplify their narratives and stories using audio and video.
ज़्यादा बोलने वाली औरतें एक ऐसा शो है जो औरतों के बारे में और औरतों द्वारा बनाया गया है। इसमें उनकी इच्छाओं और सपनों को दिखाया जाता है, और उन सीमाओं पर सवाल उठाए जाते हैं जो समाज ने उन पर थोप रखी हैं। यह शो यह भी तलाश करता है कि औरतों के लिए बराबरी और आज़ादी का मतलब क्या होता है।
एपिसोड 44: विधवाओं से जुड़े रूढ़िवादिता को तोड़ना
शब्राना, जो 30 साल की एक गृहिणी हैं और संगम विहार में रहती हैं, इस एपिसोड में विधवाओं से जुड़े समाजिक रूढ़िवादी सोच और उम्मीदों को चुनौती देती हैं। उन्होंने देखा है कि किस तरह विधवाओं को अक्सर तरस की निगाह से देखा जाता है, उन्हें अकेला छोड़ दिया जाता है या उनके बारे में गलत राय बना ली जाती है – जैसे उनकी पहचान सिर्फ उनके पति की मौत तक ही सीमित हो।
इस ऑडियो स्टोरी के ज़रिए शब्राना उनकी परेशानियों को सामने लाती हैं, पुराने सोच पर सवाल उठाती हैं और बताती हैं कि विधवाएं भी ताकतवर और अपने जीवन की मालिक होती हैं। ये कहानी सिर्फ चुप्पी तोड़ने की नहीं है – बल्कि एक ज़रूरी बातचीत की शुरुआत है।
ज़्यादा बोलने वाली औरतें फ्री/डेम कम्युनिटी पॉडकास्ट के हिस्से के रूप में निर्मित 6 शो में से एक है, जो दिल्ली के शहरी हाशिए से महिलाओं और लड़कियों द्वारा चलाए जा रहे फ्री/डेम व्हाट्सएप रेडियो का ऑनलाइन अवतार है। शो लैंगिक समानता, प्रेम, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, मानवाधिकार और न्याय के विचारों के आसपास बनाए गए हैं। पॉडकास्ट के माध्यम से समुदाय के सदस्य अपनी जीवित वास्तविकताओं पर चर्चा करते हैं और साझा करते हैं। फ्री /डेम कम्युनिटी पॉडकास्ट का निर्माण इडियोसिंक की फ्री/डेम पहल के तहत किया जाता है, जो हाशिए पर रहने वाले समुदायों – विशेष रूप से महिलाओं और प्रवासियों – को ऑडियो और वीडियो का उपयोग करके अपनी कथाओं और कहानियों को बढ़ाने के लिए एक मंच प्रदान करता है।